पवन सिंह चौहान गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में नामित, उच्च शिक्षा के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

Pawan Singh Chauhan nominated to the Executive Council of Gorakhpur University; will play a key role in the development of higher education.
 
ftyf

सीतापुर/लखनऊ। सीतापुर से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) एवं एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कार्य परिषद में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पवन सिंह चौहान का यह नामांकन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान के प्रति महत्वपूर्ण विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद उसका प्रमुख कार्यकारी निकाय होती है, जो प्रशासनिक संचालन, नीतिगत निर्णयों, शैक्षणिक उन्नयन और संस्थान के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाती है।

नई जिम्मेदारी पर जताया आभार

कार्य परिषद में नामित किए जाने पर पवन सिंह चौहान ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जवाबदेही के साथ करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि उच्च शिक्षा के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी योगदान दे सकें।

uty

शोध, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा पर रहेगा जोर

पवन सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय में कौशल विकास, खेलकूद, रोजगारपरक शिक्षा के अवसरों के विस्तार और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के उन्नयन के लिए भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उनके नामांकन की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

yuiy

शिक्षा के क्षेत्र में पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारियां

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पवन सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया जा चुका है। इसके अलावा वे लखनऊ विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संरक्षक के तौर पर भी वे शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में उनकी नई जिम्मेदारी से उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों पर उनके अनुभव का लाभ मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है।

Tags