पीपल छांव फाउंडेशन ने आयोजित किया “मालती देवी सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन

Peepal Chhaon Foundation organized the "Malti Devi Honour Ceremony and Poets' Conference."
 
dfds
पीपल छांव फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर “स्वर्गीय श्रीमती मालती देवी सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन” का भव्य आयोजन स्टार पैलेस बैंक्वेट में किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, नारी सम्मान और संघर्षशील महिलाओं के योगदान को केंद्र में रखते हुए सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व महिला सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और सुमैया राणा लगातार महिला सम्मान और उनके उत्थान के लिए आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने इस आयोजन को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

werwe

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता और विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि महिला एवं नारी सम्मान सम्मेलन एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आयोजक सुमैया राणा और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में महिलाओं और समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और न्याय दिलाने के लिए कई चुनौतियों का सामना भी किया, लेकिन कभी पीछे नहीं हटीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फख़रुल हसन चाँद, कामरान बेग, यावर हुसैन, शफीक चाचा, दीपक रंजन, मीनाक्षी अग्रवाल और सरोज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों और शायरों ने माँ, ममता और महिला सम्मान पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। बिलाल सहारनपुरी, रुख़सार बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, अरमान रज़ा बलरामपुरी, इक़बाल यूसुफ, तस्लीम सरवर और फ़राह नाज़ ने अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को यादगार बना दिया।

SRTE

कार्यक्रम में समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं कुलसुम तलहा, साहिबा सिद्दीकी, शांति देवी, सबा, रेशमा और सीता कुमारी को “मालती देवी सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी कवियों और शायरों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस दौरान प्रोफेसर साबिर हबीब, ताहिरा हसन, नेहा परवीन, इमराना अजमत, सईद हाशमी, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आदिल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक सुमैया राणा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Tags