Pehelgam Terrorist Attack : क्यों खतरे में है सीमा हैदर की जान?
जम्मू कश्मीर की खूबसूरत वादियों में खूनी नरसंहार करने के बाद आतंकवादियों के लिए हर हिंदुस्तानी का खून खौल रहा है... और क्योंकि वो आतंकवादी पाकिस्तानी थे, इसलिए पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ एक साथ खड़ा नज़र आ रहा है. जिस तरह से आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछ कर खून बहाया, उसने सरकार के साथ-साथ आम लोगों का भी पारा गर्म कर दिया है और हर हिंदुस्तानी अब सिर्फ इस हमले में मारे जाने वाले लोगों के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जो कड़े कदम उठाए हैं, उसके बाद नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर अचानक चर्चा में आ गई हैं. सवाल उठने लगा है कि सरकार के वीजा रद्द करने के फैसले के बाद क्या सीमा हैदर को भी 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ना होगा?
पब्जी खेलते-खेलते दोनों में प्यार हुआ
आपको बता दें कि पाकिस्तानी की रहने वालीं सीमा हैदर ने साल 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में इल्लीगल तरीके से एंट्री की थी और अभी फिलहाल वो अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ दिल्ली में रह रहीं हैं.पब्जी खेलते-खेलते दोनों में प्यार हुआ और सीमा भारत आ गईं. मुद्दे की बात ये है कि भारत सरकार ने जो फैसला लिया है, उसके मुताबिक भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को, जो वैध वीजा लेकर रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर यानी दो दिनों के अंदर-अंदर देश छोड़ना होगा. जानकारों का कहना है कि सरकार के फैसले के बाद सीमा को भी देश छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन उसे इसलिए राहत मिल सकती है, क्योंकि उसके पास कोई वीजा नहीं है और उसका मामला अभी कोर्ट में है. इसके अलावा राज्य सरकार पर भी डिपेंड करता है कि वो क्या फैसला लेती है.
सोशल मीडिया में सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश में गुस्से की लहर है.भारत सरकार के सार्क वीजा रद्द करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया में सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से सिंधु जल संधि समाप्त कर लिया. साथ ही अटारी चेकपोस्ट को बंद कर दिया, जिसके बाद वैध वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानियों को 1 मई तक वापस लौटना होगा. पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति रद्द कर दी गई है. जिसके बाद भारत में जो पाकिस्तानी रह रहे हैं, उन्हें 48 घंटों के अंदर भारत छोड़ना होगा.
पाकिस्तानी नागरिकों को हर हाल में भारत को छोड़ना ही पड़ेगा
वैसे अगर बारीकी से देखा जाए तो जब भारत सरकार की तरफ से फरमान आ गया है कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को हर हाल में भारत को छोड़ना ही पड़ेगा, ऐसे हालात में सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना पड़ सकता है. हालांकि ऐसा करना आसान नहीं है.राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वो सीमा हैदर को भारत में रहने की इजाज़त दे या नहीं.एक और बात यहां ध्यान देने वाली ये है कि सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है. सचिन से उसका एक बच्चा भी है.ऐसे में यूपी सरकार की prejudicial रिपोर्ट आने पर ही सीमा हैदर पर कार्रवाई होगी.
सीमा हैदर को अब भारत छोड़ना ही होगा
सबसे बड़ा सवाल- क्या सीमा हैदर भी जाएंगी पाकिस्तान? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है. सोशल मीडिया पर कई लोग सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की सलाह दे रहे हैं. वहीं कुछ तो दावा करते नजर आ रहे हैं कि सीमा हैदर को अब भारत छोड़ना ही होगा. हालांकि, सीमा हैदर पर आखिरी फैसला क्या आता है, ये तय करने का हक दिल्ली की भाजपा सरकार पर है... तो जब तक दिल्ली सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आ जाता, तब तक इस मामले पर कुछ कहना बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा... लेकिन हां, अगर सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ा, तो वहां उनकी जान पर खतरा मंडराने लगेगा, क्योंकि सीमा हैदर ने पहले से शादीशुदा होने के बाद भी भाग कर एक हिंदू लड़के से शादी की है, ऐसे में वहां के कट्टरपंथी जमात के लोग सीमा हैदर को किसी भी सूरत में बख्शेंगे नहीं, वो सीमा हैदर की जान लेकर ही मानेंगे.
