निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों को दिल की सेहत के प्रति किया गया जागरूक

Awareness was created about heart health in the free health camp.
 
डॉ. राहुल ने चेतावनी दी कि जंक फूड का अत्यधिक सेवन और लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली और डॉ. दीक्षा ने महिलाओं की समस्याओं से संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया।  इस अवसर पर डॉ. राजेश मार्य ने बताया कि अस्वस्थ खानपान दिल को कमजोर बनाता है और इसका सीधा असर हृदय पर पड़ता है।  शिविर के दौरान बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के वाइस प्रेसिडेंट पी.एन. सिंह ने डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. राहुल, डॉ. सोनाली और डॉ. दीक्षा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में यूनिट हेड पी.एन. सिंह, जीएम इंजीनियरिंग अनुपम खेर, जीएम प्रोडक्शन यू.पी. सिंह, बी.पी. दीक्षित, प्रदीप कुमार गुप्ता, राघवेंद्र द्विवेदी, आशीष श्रीवास्तव, मुदित, आदित्य श्रीवास्तव, एकांश और हिंद हॉस्पिटल के पीआरओ पंकज सिन्हा का अहम योगदान रहा।  शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। अंत में चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

गोण्डा  :  गोण्डा स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर चीनी मिल परिसर में हिंद हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 240 से अधिक मरीजों की ब्लड शुगर और बीपी की जांच की गई तथा उन्हें मुफ्त परामर्श उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “दिल हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है, इसलिए इसकी देखभाल हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है।” उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या, असंतुलित आहार और तनाव हृदय रोगों को जन्म देते हैं। यदि लोग समय रहते सतर्क होकर नियमित जांच, व्यायाम और संतुलित भोजन अपनाएं तो दिल की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

vghjj

डॉ. राहुल ने चेतावनी दी कि जंक फूड का अत्यधिक सेवन और लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली और डॉ. दीक्षा ने महिलाओं की समस्याओं से संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ. राजेश मार्य ने बताया कि अस्वस्थ खानपान दिल को कमजोर बनाता है और इसका सीधा असर हृदय पर पड़ता है।

kljk

शिविर के दौरान बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के वाइस प्रेसिडेंट पी.एन. सिंह ने डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. राहुल, डॉ. सोनाली और डॉ. दीक्षा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में यूनिट हेड पी.एन. सिंह, जीएम इंजीनियरिंग अनुपम खेर, जीएम प्रोडक्शन यू.पी. सिंह, बी.पी. दीक्षित, प्रदीप कुमार गुप्ता, राघवेंद्र द्विवेदी, आशीष श्रीवास्तव, मुदित, आदित्य श्रीवास्तव, एकांश और हिंद हॉस्पिटल के पीआरओ पंकज सिन्हा का अहम योगदान रहा।

op[po

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। अंत में चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

Tags