पीपुल्स जस्टिस पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस, मिशन 2027 के लिए 150 सीटों का लक्ष्य निर्धारित
लखनऊ। पीपुल्स जस्टिस पार्टी ने अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। पार्टी के पाँच वर्ष पूरे होने पर न सिर्फ उपलब्धियों और संघर्षों को याद किया गया, बल्कि संगठन की मजबूती और चुनौतियों पर भी खुले तौर पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में पार्टी ने घोषणा की कि आने वाले समय में वह और अधिक प्रभावशाली, जन–आधारित और सक्रिय शैली में जनता की सेवा करेगी। “इत्तेहाद – अमन – इक़दाम” के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए पार्टी ने स्पष्ट किया कि मिशन 2027 में उनका लक्ष्य 150 सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराना है।
अध्यक्ष राशिद जमील का संदेश
पार्टी अध्यक्ष राशिद जमी़ल ख़ान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाहम एकजुटता, शांति और सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मिशन 2027 के लिए हर कार्यकर्ता पूरी शक्ति और समर्पण के साथ तैयारी करे। यह समय वंचित वर्गों, दलित–मुस्लिम भाईचारे और न्याय की मज़बूत आवाज़ बनने का है।”

पार्टी प्रवक्ता सुहैब उर रहमान अबू इंक़लाब का वक्तव्य
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलतियों के आधार पर किसी संस्थान की महत्वता को कम आंकना समाज के लिए भी नुकसानदायक है।
उन्होंने कहा—
“पीपुल्स जस्टिस पार्टी 2027 के चुनाव में 150 सीटों के लक्ष्य के साथ उतरेगी और दलित–मुस्लिम एकता की नई राजनीतिक धारा को मजबूत करेगी।”
सरपरस्त अरशद सिद्दीकी का संदेश
रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन और पार्टी के सरपरस्त अरशद सिद्दीकी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन अपने संदेश में उन्होंने कहा—
“पीपुल्स जस्टिस पार्टी आम नागरिक, कमजोर तबके, नौजवानों, महिलाओं और दलित–मुस्लिम एकता की राजनीति की प्रतिनिधि है। पाँच साल की यात्रा ने उम्मीद और बदलाव का एक नया रास्ता खोला है। असली चुनौती मिशन 2027 है, जिसे हर हाल में सफल बनाना है।”
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी न्याय, शिक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक समानता और शांति के साथ आगे बढ़ने के अपने संकल्प को दोहराती है।
कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तित्व हुए शामिल
स्थापना दिवस समारोह में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख थे—
-
इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के क़ुदरत उल्लाह खान
-
जनरल सेक्रेटरी मुहम्मद अली अलीग
-
मुहम्मद अमजद (बिजनौर)
-
बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर फ़रीदी
-
इक़दाम फ़ाउंडेशन के अरशद लखनवी
-
पी.सी. कुरील
-
शशि सिंह पटेल
-
मौलाना सईद क़ासमी
-
मौलाना अकरम नदवी
-
अनिल उपाध्याय
-
आफ़ाक़ अहमद
-
फ़हीम
साथ ही कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 को जन–आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
