पेप्सिको इंडिया का बड़ा धमाका: युवाओं के लिए लॉन्च किया प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक ‘एड्रेनलिन रश’

PepsiCo India’s Big Splash: Launches Premium Energy Drink ‘Adrenaline Rush’ for Youth
 
uuu

लखनऊ डेस्क: भारतीय बेवरेज मार्केट में अपनी बादशाहत को और मजबूत करते हुए पेप्सिको इंडिया (PepsiCo India) ने अपना मशहूर इंटरनेशनल प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक ब्रांड ‘एड्रेनलिन रश’ (Adrenaline Rush) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए प्रोडक्ट के साथ कंपनी ने एनर्जी ड्रिंक्स की कैटेगरी में अपनी लीडरशिप को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ‘ए-रश, ए-गेम ऑन’ (A-Rush, A-Game On) थीम पर आधारित एक बेहद दमदार और हाई-एनर्जी कैंपेन फिल्म भी जारी की है। पेप्सिको का यह कदम खास तौर पर जेन-जी (Gen-Z) यानी आज की नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जो अपनी लाइफ के हर मोड़ पर बेस्ट परफॉर्मेंस और अटूट फोकस बनाए रखना पसंद करते हैं।

युवाओं की सोच और लाइफस्टाइल को बयां करता है यह ब्रांड

इस नए और धमाकेदार लॉन्चिंग पर बात करते हुए पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी लीड (ऊर्जा पेय), दीक्षा बजाज ने कहा एड्रेनलिन रश के जरिए हम एक ऐसा ब्रांड पेश कर रहे हैं जो सीधे तौर पर आज की नई पीढ़ी से जुड़ता है। जब बात खुद को साबित करने की हो, तो आज का युवा अपना सर्वश्रेष्ठ (A-Game) देता है। इस ड्रिंक की बोल्ड पैकेजिंग, इसकी कहानी और 'अल्टीमेट परफॉर्मेंस व फोकस' का दावा इसी सोच से प्रेरित है। हम उस जज्बे और मेहनत का जश्न मनाना चाहते हैं, जो सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ने की हिम्मत देती है।"

वही, पेप्सिको इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (इंडिया बीयू बेवरेजेज) तरुण भगत ने बाजार की संभावनाओं पर रोशनी डालते हुए कहा भारत में एनर्जी ड्रिंक्स का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उपभोक्ता अब अपनी अलग-अलग जरूरतों और मौकों के हिसाब से प्रोडक्ट्स चुन रहे हैं। एड्रेनलिन रश®️ के साथ हम 'प्रीमियम एनर्जी ड्रिंक्स' सेगमेंट में अपनी पैठ मजबूत कर रहे हैं। इसका आकर्षक कैन फॉर्मेट युवाओं को एक बेहतरीन और वर्ल्ड-क्लास ब्रांड एक्सपीरियंस देगा।"

दो दमदार वैरिएंट्स और आकर्षक कीमत

तेजी से बढ़ते 'मास प्रीमियम' सेगमेंट को टारगेट करते हुए पेप्सिको इंडिया ने इसे बेहद किफायती कीमत पर पेश किया है।

  • कीमत: मात्र ₹60/- (कैन फॉर्मेट)

  • डिजाइन: बोल्ड, मॉडर्न और इंटरनेशनल लुक जो हाथ में लेते ही प्रीमियम फील देता है।

  • मुख्य सामग्रियां: यह ड्रिंक कैफीन, टॉरिन और जरूरी विटामिन्स से भरपूर है।

यह प्रोडक्ट बाजार में दो शानदार वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जो उपभोक्ताओं की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करेंगे:

वैरिएंट का नाम मुख्य खूबी / फोकस एरिया किसके लिए है बेस्ट?
पैशन रश (Passion Rush) अल्टीमेट फोकस (Ultimate Focus) जो काम या पढ़ाई के दौरान एकाग्रता चाहते हैं।
क्लासिक रश (Classic Rush) अल्टीमेट परफॉर्मेंस (Ultimate Performance) जो हाई-एनर्जी और शारीरिक परफॉर्मेंस को बूस्ट करना चाहते हैं।

Tags