फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में फेस्टिव सीजन के लिए शुरू हुआ ‘फ्रेश अराइवल’ कैंपेन
₹5,999 की खरीदारी पर निश्चित उपहार, ₹9,999 की खरीदारी पर सिल्वर कॉइन जीतने का मौका
11 अक्टूबर तक चलेगा कैंपेन, खरीदारी के साथ ग्राहकों को मिलेगा अतिरिक्त रिवॉर्ड
लखनऊ डेस्क, आर. एल. पाण्डेय। फेस्टिव सीजन में खरीदारी को और खास बनाने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ, आलमबाग में ‘फ्रेश अराइवल’ शॉपिंग कैंपेन शुरू किया गया है। यह कैंपेन 26 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत ग्राहकों को तय खरीदारी पर उपहार और अतिरिक्त इनाम जीतने का अवसर दिया जा रहा है।
कैंपेन के तहत फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में ₹5,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार मिलेगा। वहीं, ₹9,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार के साथ सिल्वर कॉइन जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
फेस्टिव शॉपिंग के साथ रिवॉर्ड का मौका
फेस्टिव सीजन में परिवार और दोस्तों के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इस कैंपेन को तैयार किया गया है। ग्राहक अपनी पसंद के उत्पादों की खरीदारी के साथ निर्धारित ऑफर्स और रिवॉर्ड का लाभ उठा सकते हैं।फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर, नॉर्थ, संजीव सरीन ने कहा, “फेस्टिव सीजन परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाने और साथ समय बिताने का अवसर होता है। ‘फ्रेश अराइवल’ के जरिए हम अपने ग्राहकों की शॉपिंग को और खास बनाना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि यहां आने वाले लोगों को खरीदारी के साथ एक अच्छा अनुभव भी मिले।”
शॉपिंग के साथ फूड और एंटरटेनमेंट का विकल्प
फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में खरीदारी के साथ खान-पान और मनोरंजन के विकल्प भी उपलब्ध हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहक परिवार और दोस्तों के साथ यहां खरीदारी करने के अलावा भोजन और मनोरंजन का आनंद लेते हुए समय बिता सकते हैं।‘फ्रेश अराइवल’ कैंपेन के जरिए फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ ने फेस्टिव शॉपिंग को रिवॉर्ड और एंटरटेनमेंट के साथ जोड़ने की पहल की है। कैंपेन 11 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।
