फीनिक्स यूनाइटेड, लखनऊ में उपहारों की बारिश

Phoenix United, Lucknow showered with gifts
 
**Phoenix United, Lucknow showered with gifts
लखनऊ। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग इस बार अपनी एंड ऑफ़ सीज़न सेल के साथ ग्राहकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। सेल के दौरान मॉल आए शॉपर्स ने आकर्षक रिवार्ड्स और बड़े इनाम जीतकर इस शॉपिंग सीज़न को यादगार बना दिया।
एंड ऑफ़ सीज़न सेल के तहत ₹5,999 या उससे अधिक की ख़रीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार दिए गए। इसके साथ ही शानदार रिवार्ड्स जीतने के लिए लकी ड्रॉ में हिस्सा लेने का अवसर भी प्रदान किया गया। वहीं ₹14,999 या उससे अधिक की शॉपिंग पर ग्राहकों को कई प्रीमियम गिफ्ट्स जीतने का मौका मिला।
लकी ड्रा में
  • तल्हा खान (अतिकर रहमान) ने जीता टाटा नेक्सॉन कार
  • सौरभ जैन ने जीत हासिल की प्रीमियम बाइक
  • एस. के. शुक्ला बने आईफोन 16 के विजेता
  • आनंद शर्मा को मिला सैमसंग टीवी
  • रमेश को उपहार में मिला बीपीएल रेफ्रिजरेटर
इसके अलावा, पाँच भाग्यशाली विजेताओं को भारत में अपने सपनों के डेस्टिनेशन पर यात्रा करने का भी मौका मिला। पुरस्कार पाकर ग्राहकों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), श्री संजीव सरीन ने कहा हर बार की तरह इस बार भी हम ग्राहकों के लिए कुछ नया और रोमांचक लेकर आए हैं। हमारा उद्देश्य केवल शॉपिंग अनुभव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक ग्राहक मॉल से एक यादगार अनुभव लेकर जाए। इस सीज़न में मिले विभिन्न इनामों ने उस खुशी को और बढ़ाया है।

Tags