पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह को मिला इको वॉरियर अवॉर्ड

संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन श्रेणी में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में किया सम्मानित
 
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह को मिला इको वॉरियर अवॉर्ड

लखनऊ, 30 सितंबर 2026। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मनीष सिंह, आईएफएस को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रतिष्ठित इको वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मनीष सिंह, आईएफएस को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इको वॉरियर अवॉर्ड पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण और संरक्षित क्षेत्रों के प्रभावी प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के जरिए पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी जाती है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रबंधन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ के रूप में मनीष सिंह ने संरक्षित क्षेत्र के प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश वन विभाग के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।इको वॉरियर अवॉर्ड मिलने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन्यजीव संरक्षण और संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

Tags