लखनऊ में गुलाबी लहर: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए हजारों ने लगाई दौड़
'Pink Wave' in Lucknow: Thousands run for breast cancer awareness.
Sun, 4 Oct 2026
लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026। राजधानी लखनऊ रविवार की सुबह गुलाबी रंग में रंगी नजर आई। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ की ओर से ‘PINK WAVE 2026 – #लहर_से_जुड़ें’ के तहत स्तन कैंसर जागरूकता वॉकथॉन का भव्य आयोजन 1090 चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं, छात्राओं, चिकित्सकों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

जागरूकता की लहर, आशा की लहर और जीवन बचाने वाली लहर’ के संदेश के साथ आयोजित इस वॉकथॉन का उद्देश्य लोगों को स्तन कैंसर की समय पर पहचान, नियमित जांच और जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे प्रतिभागियों के एकत्रीकरण और फ्लैग-ऑफ के साथ हुई। गुलाबी परिधान और जागरूकता संदेशों के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने वॉकथॉन में हिस्सा लिया और स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
1090 चौराहा पर सुबह से ही प्रतिभागियों की भारी भीड़ नजर आई। आयोजन ने शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और स्तन कैंसर की रोकथाम को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।

