सीबीएसई 12वीं में पॉयनियर पब्लिक स्कूल के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, अंशिका बनीं स्कूल टॉपर
बलरामपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा अंशिका श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु सिंह ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आलोक तिवारी और परिधि मिश्रा संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 85.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

इसके अलावा विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
- नैन्सी वर्मा – 84.2%
- संदीप चौधरी – 84.0%
- आर्यन पाठक – 83.2%
- तमन्ना दुबे – 82.8%
- आदित्य प्रताप सिंह एवं आन्या राव – 82.6%
- कार्तिकेय मिश्रा – 82.2%

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य डॉ. एम.पी. तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय तथा उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया

