अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट में पायनियर पब्लिक स्कूल के छात्रों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

The students of Pioneer Public School gave a spectacular cultural performance at the All India Prize Money Hockey Tournament.
 
इस अवसर पर पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. पी. तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1938 में, स्वतंत्रता से पूर्व, बलरामपुर के तत्कालीन महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने पिता की स्मृति में इस टूर्नामेंट की शुरुआत कराई थी। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, के.डी. सिंह बाबू और अशोक कुमार सहित अनेक ओलंपियन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।  उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर से शुरू हो रहे इस हॉकी महाकुंभ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुल 14 प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹75,000 तथा उपविजेता टीम को ₹51,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।  आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी  मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वाष्र्णेय तथा टूर्नामेंट सचिव एवं एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन सचिवों की नियुक्ति की गई है। इनमें डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ला एवं डॉ. बी.एल. गुप्ता को आयोजन सचिव बनाया गया है।  इस अवसर पर मुख्य प्रायोजक डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. शालिनी सिंह एवं श्री नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  ‘रानी पद्मावती जौहर अभिनय’ ने मोहा मन  टूर्नामेंट के अवसर पर पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के शिक्षकगण प्राकृति तिवारी, किरन मिश्रा, अभिषेक जायसवाल एवं उर्वशी शुक्ला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा ‘रानी पद्मावती जौहर अभिनय’ पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।  इस प्रस्तुति में आराध्या (रानी पद्मावती), अभिजीत (राजा रतन सिंह), उत्कर्ष शुक्ला (अलाउद्दीन खिलजी) सहित श्रेयसी, सिमर, आस्था, सुभिक्षा, आयुशी, दिव्यांसी, काव्या, साक्षी, अम्बिका, सिद्धी, सुनाया, आन्या, पलक, शोभित, अंश, आदित्य, संदेश, आयुष, अलंकृत, ऋषि, अविरल, दिव्यांश, शशांक, रूद्र प्रताप, आर्यन, युग, अस्तित्व, श्लोक, ओमजी, वैभव, अनुज एवं अभ्युदय ने भव्य एवं सजीव अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  सम्मान और उत्साहवर्धन  इस अवसर पर टूर्नामेंट सचिव डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. पी. तिवारी को अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं को कप, प्लेट एवं लंच बॉक्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।  तालियों से गूंज उठा हॉकी मैदान  जैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, हॉकी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि कर्नल संजीव कुमार वाष्र्णेय, डॉ. जे.पी. पाण्डेय, आयोजन सचिवगण, मुख्य प्रायोजक एवं उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. पी. तिवारी के निर्देशन में उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं अभिषेक जायसवाल, उर्वशी शुक्ला एवं किरन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।  अंत में उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
बलरामपुर।
महारानी लालकुँवरि महाविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट के अवसर पर पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. पी. तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1938 में, स्वतंत्रता से पूर्व, बलरामपुर के तत्कालीन महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने पिता की स्मृति में इस टूर्नामेंट की शुरुआत कराई थी। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, के.डी. सिंह बाबू और अशोक कुमार सहित अनेक ओलंपियन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

huiohu

उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर से शुरू हो रहे इस हॉकी महाकुंभ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुल 14 प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को ₹75,000 तथा उपविजेता टीम को ₹51,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी

मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वाष्र्णेय तथा टूर्नामेंट सचिव एवं एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन सचिवों की नियुक्ति की गई है। इनमें डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ला एवं डॉ. बी.एल. गुप्ता को आयोजन सचिव बनाया गया है।इस अवसर पर मुख्य प्रायोजक डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. मोहम्मद अकमल, डॉ. शालिनी सिंह एवं श्री नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

‘रानी पद्मावती जौहर अभिनय’ ने मोहा मन

टूर्नामेंट के अवसर पर पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के शिक्षकगण प्राकृति तिवारी, किरन मिश्रा, अभिषेक जायसवाल एवं उर्वशी शुक्ला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा ‘रानी पद्मावती जौहर अभिनय’ पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस प्रस्तुति में
आराध्या (रानी पद्मावती),
अभिजीत (राजा रतन सिंह),
उत्कर्ष शुक्ला (अलाउद्दीन खिलजी)

सहित श्रेयसी, सिमर, आस्था, सुभिक्षा, आयुशी, दिव्यांसी, काव्या, साक्षी, अम्बिका, सिद्धी, सुनाया, आन्या, पलक, शोभित, अंश, आदित्य, संदेश, आयुष, अलंकृत, ऋषि, अविरल, दिव्यांश, शशांक, रूद्र प्रताप, आर्यन, युग, अस्तित्व, श्लोक, ओमजी, वैभव, अनुज एवं अभ्युदय ने भव्य एवं सजीव अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मान और उत्साहवर्धन

इस अवसर पर टूर्नामेंट सचिव डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. पी. तिवारी को अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का स्मृति चिन्ह सप्रेम भेंट किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं को कप, प्लेट एवं लंच बॉक्स प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

तालियों से गूंज उठा हॉकी मैदान

जैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, हॉकी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि कर्नल संजीव कुमार वाष्र्णेय, डॉ. जे.पी. पाण्डेय, आयोजन सचिवगण, मुख्य प्रायोजक एवं उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम. पी. तिवारी के निर्देशन में उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं अभिषेक जायसवाल, उर्वशी शुक्ला एवं किरन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।अंत में उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Tags