गांधी-शास्त्री जयंती और विजयदशमी पर पौधारोपण व जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का वितरण

Plantation of trees and distribution of stationery to needy children on Gandhi-Shastri Jayanti and Vijayadashami
 
Plantation of trees and distribution of stationery to needy children on Gandhi-Shastri Jayanti and Vijayadashami

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)
लखनऊ। गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं विजयदशमी के अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हजरतगंज स्थित भारतीय बालिका विद्यालय, सहारागंज रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम और जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे तथा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता की नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन, पटरी दुकानदार प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, प्राची पांडे, नीतू बाजपेई, रिचा मिश्रा, रेनू चौधरी, नेहा रस्तोगी, रुचि कनौजिया, पारुल गर्ग, इंदिरानगर अध्यक्ष रानू सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यालय की जर्जर स्थिति पर चर्चा करते हुए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने प्रिंसिपल से वार्ता की। जानकारी में सामने आया कि विद्यालय में न तो शुद्ध पेयजल की सुविधा है और न ही कक्षाओं में पंखे एवं समुचित बैठने की व्यवस्था। भवन भी अत्यंत जर्जर अवस्था में है।

इस पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया कि संगठन स्वयं विद्यालय की मदद करेगा और साथ ही प्रदेश सरकार से सहयोग लेकर विद्यालय की स्थिति में सुधार करने का हरसंभव प्रयास करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना और जरूरतमंदों की आवाज को सरकार तक पहुँचाना है।

Tags