बाल निकुंज अंतर्शाखीय एथलेटिक्स गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
लखनऊ। बाल निकुंज इंटर कॉलेज के मोहिबुल्लापुर, सीतापुर रोड स्थित शिव सहाय स्पोर्ट्स ग्राउंड में सोमवार को अंतर्शाखीय एथलेटिक्स गेम्स का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने सलामी लेकर किया।
प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने लंबी कूद, रस्साकसी, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंश यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में अनुप्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।रस्साकसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज विंग ने बेलीगारद शाखा को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं बालिका वर्ग में बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन शाखा ने गर्ल्स विंग को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

शॉटपुट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पलटन शाखा की अर्पिता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बेलीगारद शाखा की आरुषि मिश्रा ने रजत और मोनिका कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग में बेलीगारद शाखा के पवन ने स्वर्ण पदक, पलटन शाखा के आदर्श तिवारी ने रजत तथा बॉयज विंग के हुजैफ ने कांस्य पदक हासिल किया।

लंबी कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हर्षिता ने स्वर्ण, दिव्या सिंह ने रजत और शगुन कनौजिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में मोहम्मद साजिद ने स्वर्ण, हुजैफ ने रजत तथा प्रियेश ने कांस्य पदक जीता।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गेम इंचार्ज, प्रशिक्षक तथा विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

