मेलबर्न में पीएम मोदी का 'हाउसफुल' शो: प्रवासी भारतीयों से बोले- ' फ्लैट व्हाइट कॉफी' पीने आया हूं, अल्बानीज ने जीता दिल

PM Modi's 'house-full' event in Melbourne: Tells the Indian diaspora, "I've come to have a 'flat white' coffee"; Albanese wins hearts.
 
999

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित भव्य मार्वल स्टेडियम (Marvel Stadium) में प्रवासी भारतीयों के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। खचाखच भरे स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस ऐतिहासिक स्वागत से गदगद पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत बेहद अनूठे और आत्मीय अंदाज में की।

प्रधान मंत्री ने खचाखच भरे स्टेडियम की ओर इशारा करते हुए मुस्कुराते हुए कहा यह कार्यक्रम पूरी तरह हाउसफुल है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक ब्लॉकबस्टर है! इससे पहले मैं आप सभी से सिडनी में दो बार मिल चुका हूं, लेकिन इस बार मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसलिए मैंने सोचा कि इस बार मेलबर्न आकर यहां के लोगों के साथ 'फ्लैट व्हाइट कॉफी' (Flat White Coffee) की चुस्कियां ली जाएं।"

12 वर्षों में तीसरी यात्रा: पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया में 'कप्तानी हैट्रिक'

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है, जिसे उन्होंने क्रिकेट की भाषा में एक शानदार 'हैट-ट्रिक' करार दिया।

पीएम मोदी ने भूमि के पारंपरिक स्वामियों और उनके बुजुर्गों (पूर्व, वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी) को नमन करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध आज जिस ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे हैं, उसे इस मुकाम तक ले जाने और दोनों देशों के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने में यहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों (Diaspora) की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

---

'ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने परिश्रम से सींच रहे हैं भारतीय'

वहां मौजूद हजारों प्रवासियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी अपनी कर्मभूमि ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने कड़े परिश्रम, ईमानदारी और बुद्धिमत्ता से सींच रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रवासियों के अपनी मातृभूमि के प्रति लगाव का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा मैं अच्छी तरह जानता हूं कि आपकी एक आंख हमेशा भारत पर टिकी रहती है कि देश में क्या चल रहा है। आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि 21वीं सदी का नया भारत बहुत बड़े विजन के साथ काम कर रहा है और देश आज आत्मनिर्भर व विकसित होने के संकल्प को पूरा करने में जुटा है।"

000

पीएम अल्बानीज की तारीफ: 'अहमदाबाद से मेलबर्न तक साथ'

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री और अपने करीबी मित्र एंथनी अल्बानीज (Anthony Albanese) के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती की मिसाल देते हुए कहा मेलबर्न ने सचमुच हम सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के सच्चे शुभचिंतक प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का बहुत आभारी हूं। आप सिडनी में भी हमारे साथ थे और आज मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के इस जश्न में शामिल हुए हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर (अहमदाबाद) से लेकर इस मशहूर स्टेडियम वाले शहर (मेलबर्न) तक, हम दोनों हर जगह साथ रहे हैं। हम सबने देखा है कि जब भी प्रधानमंत्री अल्बानीज बोलते हैं, वे अपनी आत्मीयता से भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं।"

Tags