पीएनबी मेट सुरक्षा योजना से परिजनों को मिली बड़ी राहत, 28 लाख के ऋण पर 23.92 लाख का क्लेम सैटल

PNB MetLife's security plan provided significant relief to the family, with a claim of ₹23.92 lakh settled against a loan of ₹28 lakh.
 
hkluj
लखनऊ: पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय लखनऊ अंतर्गत विभूति खंड शाखा से जुड़े एक ग्राहक द्वारा लिए गए ₹28 लाख के ऋण को पीएनबी मेट सुरक्षा योजना के अंतर्गत कवर किया गया था। दुर्भाग्यवश ग्राहक की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद बैंक द्वारा बीमा दावा प्रक्रिया पूरी करते हुए नामित व्यक्ति (नॉमिनी) को दिनांक 27 जनवरी 2026 को ₹23.92 लाख की राशि का क्लेम सैटल किया गया।

इस अवसर पर श्री राज कुमार सिंह, मंडल प्रमुख, लखनऊ ने पीएनबी मेट सुरक्षा योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहकों के लिए पीएनबी मेट लाइफ द्वारा यह विशेष योजना उपलब्ध कराई गई है, जिसका उद्देश्य टर्म लोन को सुरक्षित करना है। इस योजना के तहत ऋण लेने वाले ग्राहकों को बेहद कम और किफायती प्रीमियम पर ऋण सुरक्षा प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि इस योजना में न केवल ऋण राशि को बीमा सुरक्षा मिलती है, बल्कि मेट क्रेडिट की किस्तों के लिए भी ऋण स्वीकृति की सुविधा उपलब्ध है। यदि ऋणधारक की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी द्वारा शेष ऋण राशि का भुगतान कर दिया जाता है। वहीं, यदि बीमा कवर की राशि ऋण से अधिक होती है, तो अतिरिक्त रकम नॉमिनी को प्रदान की जाती है।

श्री सिंह ने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे अपने ऋण को सुरक्षित रखने के लिए पीएनबी मेट सुरक्षा योजना अवश्य अपनाएं, जिससे किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में उनके परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े।

आकर्षक गृह ऋण सुविधा भी उपलब्ध

पंजाब नैशनल बैंक वर्तमान में ग्राहकों को 7.20 प्रतिशत से प्रारंभ न्यूनतम ब्याज दर पर तथा शून्य प्रोसेसिंग शुल्क के साथ गृह ऋण की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे घर खरीदने का सपना और भी आसान हो गया है।

Tags