राष्ट्रीय पुस्तक मेला, बलरामपुर गार्डन में साहित्य वीथिका की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

National Book Fair, Sahitya Vithika's poetry symposium concluded at Balrampur Garden
 
Zzbbsbsbs
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था साहित्य वीथिका के तत्वावधान में राष्ट्रीय पुस्तक मेला, बलरामपुर गार्डन, अशोक मार्ग परिसर में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संरक्षण नमिता सुंदर सचान ने किया और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल नारायण श्रीवास्तव ने संभाली।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में महेश अस्थाना, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, नमिता सुंदर तथा कपिलश फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा बोरा उपस्थित रहीं। इस काव्य गोष्ठी का संयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता भावना मौर्या ने किया जबकि संचालन का दायित्व राजेश मल्होत्रा ने निभाया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्षा मंजूषा श्रीवास्तव 'मृदुल' के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद माँ शारदे को समर्पित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति कु. बबली रावत और कु. राधिका कन्नौजिया द्वारा प्रस्तुत की गई। इसी के साथ काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ हुआ।
कविता पाठ के दौरान मीनाक्षी शुक्ला, रश्मि लहर, सविता श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, जे. पी. सिंह, कौसर रिज़वी, श्वेता श्रीवास्तव, रश्मि शरद, गरिमा पंत, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, रज़ा मुदस्सर, शीला वर्मा, संदीपिका दीक्षित, भावना मिश्रा ‘मन’, आलोक रावत (आहत लखनवी), भावना मौर्या, रत्ना बापुली और संजय श्रीवास्तव जैसे अनेक प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को काव्यमय बना दिया।
अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन और गोपाल नारायण श्रीवास्तव के आशीर्वचन ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। अंत में मंजूषा श्रीवास्तव 'मृदुल' के धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का सफल समापन हुआ।

Tags