नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती व बसंत पंचमी पर कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां
हरदोई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि अवरेंद्र कुमार अवस्थी के संयोजन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिवशक्ति मैरिज लॉन, सांडी चुंगी, हरदोई में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों की ओजस्वी एवं भावपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार मनोज मानव (बागपत), जो वर्तमान में सिंचाई विभाग हरदोई में सहायक अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया।
लखनऊ से पधारी कवयित्री वंदना विशेष गुप्ता ने मां सरस्वती की भावपूर्ण वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वर प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कवि अवरेंद्र अवस्थी ‘फौजी’ ने किया।कवि सम्मेलन में राजेश बाबू अवस्थी, गीतेश दीक्षित, संजय सरस सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में उमरौली ग्राम प्रधान रजनीकांत अग्निहोत्री, जगदीशपुर ग्राम प्रधान श्याम सिंह, सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह ‘फौजी’, लवलेश सिंह फौजी, शिवमंगल सिंह फौजी, कार्यक्रम आयोजक धीरज मिश्र, शिवशक्ति मैरिज लॉन हरदोई डिफेंस एकेडमी के संचालक पुनीत सिंह चंदेल (सह संयोजक) सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों से ओत-प्रोत रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
