व्यापारियों की समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन शीघ्र करे: अंजनी कुमार पांडे

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पांडेय)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ ने भिठौली निवासी विधवा श्रीमती सरिता, पत्नी स्व. राजेश के घर में हुई चोरी की घटना पर गंभीर चिंता जताई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता ने तुरंत कदम उठाते हुए अपनी टीम—राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष एडवोकेट ऋचा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू बाजपेई, जिला महासचिव इंदु शर्मा, पल्लवी गुप्ता, प्रिया गुप्ता और नेहा रस्तोगी—के साथ थाना मड़ियांव पहुंचकर थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा से मुलाकात की।
थानाध्यक्ष ने घटना को गंभीर मानते हुए अजीज नगर चौकी इंचार्ज को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।\ इसी बीच व्यापारियों ने इस घटना की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे को भी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसे जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता गुप्ता ने भी चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो संगठन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
