वाराणसी में अवैध हथियारों के अड्डे पर पुलिस की दबिश, बदमाशों ने की फायरिंग; सिपाही अमित शुक्ला को लगी तीन गोलियां

Police raided an illegal arms den in Varanasi; the miscreants opened fire, and Constable Amit Shukla was struck by three bullets.
 
i

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अवैध हथियारों के अड्डे पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सिपाही अमित शुक्ला घायल हो गए। उन्हें पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगी हैं। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राज विश्वकर्मा नाम के एक आरोपी को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम पर हमले के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में है और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

Tags