राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में पूनम द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं राष्ट्रीय सचिव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार और भारतीय संस्कृति के संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूनम द्विवेदी को राष्ट्रीय सचिव, महिला संस्कृति प्रकोष्ठ (भारत) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई।
पूनम द्विवेदी लंबे समय से भारतीय संस्कृति संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और समर्पण से महिला संस्कृति प्रकोष्ठ को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पूनम द्विवेदी जैसी समर्पित और संस्कारवान कार्यकर्ता का राष्ट्रीय दायित्व संभालना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका योगदान भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
संगठन ने अपने उद्देश्य को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा के साथ भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। संगठन देशभर में संस्कारशाला स्थापना, संस्कृति संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम संचालित कर रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और महिला संस्कृति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने पूनम द्विवेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
