पास्को कोर्ट का फैसला : दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को फांसी की सजा
Pasco court's decision: Death sentence to uncle accused of rape
Tue, 6 Aug 2024

हरदोई( अंबरीष कुमार सक्सेना) पाक्सो कोर्ट में सोमवार को एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई। तीन साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को अपर जिला जज मोहम्मद नसीम (कोर्ट संख्या 14, बिशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) ने फांसी की सजा सुनाई है।
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन साल की बच्ची के साथ ताऊ ने 28 जुलाई 2020 की शाम सात बजे गांव में ही दुष्कर्म किया था। 4 साल तक मामले की सुनवाई चलने के बाद अपर जिला जज ने पीड़िता के सगे ताऊ को दोषी करार दिया। सोमवार को दिए फैसले में उन्होंने अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। लोग दुराचारी ताऊ ईश्वर पाल उर्फ ईशू को जी भरकर कोस रहे हैं। जिले के लोग इस दुष्कर्म की सजा पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।