प्रज्ञान-2026: आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में 'आर.आर. एंटिटी' बनी क्रिकेट चैंपियन, ललित और अंशिका ने बिखेरा जलवा

Pragyan-2026: R.R. In the Group of Institution 'R.R. 'Entity' became cricket champion, Lalit and Anshika spread the magic
 
fyuytf
लखनऊ: बख्शी का तालाब स्थित आर.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में आयोजित वार्षिक उत्सव 'प्रज्ञान-2026' का तीसरा दिन खेल के रोमांच और छात्र-छात्राओं की अद्वितीय प्रतिभा के नाम रहा। क्रिकेट के मैदान से लेकर एथलेटिक्स ट्रैक तक, हर जगह कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

क्रिकेट फाइनल: आर.आर. एंटिटी के सिर सजा ताज

दिन का मुख्य आकर्षण पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रहा, जो आर.आर. एंटिटी और आर.आर. कुशीनगर इलेवन के बीच खेला गया।

  • मैच का हाल: कुशीनगर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 6 ओवर में 53 रन बनाए। जवाब में आर.आर. एंटिटी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 4.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 54 रन बना लिए और 8 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की।

  • स्टार परफॉर्मर: ललित ने 27 रन बनाने के साथ ही 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।

गर्ल्स क्रिकेट: 'विंड ब्रेकर' ने मारी बाजी

गर्ल्स क्रिकेट में विंड ब्रेकर और बायोटेक एंजाइम के बीच भिड़ंत हुई। विंड ब्रेकर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली अंशिका सिंह को 'वीमेन ऑफ द मैच' चुना गया।

एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता

मैदान के विभिन्न कोनों में आयोजित अन्य स्पर्धाओं में भी छात्रों ने अपना दम दिखाया:

  • ट्रैक और जंप: दौड़ प्रतियोगिता में योगेश यादव और सुमित यादव अव्वल रहे, जबकि लॉन्ग जंप में मयंक मिश्रा ने बाजी मारी।

  • भाला फेंक (Javelin Throw): बीटेक तृतीय वर्ष के आकाश यादव और सौर्या सिंह विजयी रहे।

  • वॉलीबॉल: पुरुष वर्ग में हसन जफर और गर्ल्स वर्ग में अंशिका सिंह की टीम ने जीत दर्ज की।

  • बैडमिंटन: गर्ल्स वर्ग में अनिशा सिंह व हिमांशी सिंह और बॉयज वर्ग में शुभम बिन्द विजेता बने।

  • ताकत का प्रदर्शन: रस्साकसी (Tug of War) में कुशाग्र सिंह की टीम और गर्ल्स कबड्डी में रूबी सिंह की टीम विजयी रही।

बौद्धिक और तकनीकी प्रतियोगिताओं के परिणाम

खेलों के साथ-साथ छात्रों ने अपनी दिमागी और रचनात्मक क्षमता का भी प्रदर्शन किया:

  • एक्सटम्पोर: सीएसई सेकंड ईयर की सृष्टि राय विजेता रहीं।

  • पीपीटी टॉक: ईकांश चौरसिया (सीएसई सेकंड ईयर) ने बाजी मारी।

  • शतरंज: हर्ष राज सचान ने अपनी चालों से सबको मात दी।

  • कंटेंट राइटिंग: बायोटेक सेकंड ईयर की श्रेया त्रिपाठी विजयी रहीं।

  • पोएट्री: निखत हस्मी की कविताओं को खूब सराहा गया।

Tags