प्रहलाद सिंह को मिली राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंख नाद राजस्थान संपादक की जिम्मेदारी

Prahlad Singh got the responsibility of National Youth Vahini Shankh Naad Rajasthan Editor
 
Prahlad Singh got the responsibility of National Youth Vahini Shankh Naad Rajasthan Editor
जयपुर।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंख नाद (हिंदी दैनिक, साप्ताहिक, मासिक पत्रिका एवं न्यूज़ टीवी चैनल) ने राजस्थान में नई ऊर्जा और मजबूती देने के लिए प्रहलाद सिंह को संपादक नियुक्त किया है।

इस अवसर पर संपादक शंखनाद देव प्रकाश शुक्ला और प्रधान संपादक महंत संतोष दास खाकी जी महाराज ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रहलाद सिंह अपने अनुभव और समर्पण से पूरे राजस्थान में मीडिया की दिशा और रफ्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता के साथ शंख नाद मीडिया प्रदेश में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Tags