प्रमोद तिवारी ने विधायक नीलिमा कटियार व ज्योतिषाचार्य पद्मेश दुबे से की शिष्टाचार भेंट

Pramod Tiwari paid a courtesy call to MLA Neelima Katiyar and Astrologer Padmesh Dubey.
 
Pramod Tiwari paid a courtesy call to MLA Neelima Katiyar and Astrologer Padmesh Dubey.
लखनऊ।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा संत प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने हाल ही में ज्योतिषाचार्य के. दुबे पद्मेश तथा कल्याणपुर की विधायक एवं प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर सनातन धर्म, वैदिक परंपरा और संस्कृति संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक नीलिमा कटियार ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि – “युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित की ओर प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के संगठनात्मक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।”

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा –“हम सब मिलकर घर-घर सनातन संस्कृति का प्रचार करेंगे और भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य साधेंगे।”  इस भेंटवार्ता के दौरान संगठन की भावी योजनाओं और समाज में धर्म-संस्कृति पर आधारित जनजागरण अभियानों पर विशेष रूप से बल दिया गया।

Tags