शक्ति स्मारक संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह, नौ ब्लॉकों के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को समझाया शिक्षा का महत्व, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

 
hu89u

बलरामपुर। शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के नौ ब्लॉकों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संरक्षक एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए इसे सफलता, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देना, उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

ok0-o9

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, प्रिन्स वर्मा, अंजली मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, डीपी सिंह बैस, श्याम मनोहर तिवारी, हरिवंश सिंह और संजय शुक्ल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ji90j

समारोह में अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया गया।

Tags