सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर सक्रिय हैं प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव

Praveen Kumar alias Bablu Yadav is continuously active in propagating Sanatan Dharma.
 
Praveen Kumar alias Bablu Yadav is continuously active in propagating Sanatan Dharma.
पटना, बिहार: राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रदेश महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ, बिहार) प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक स्वरूप एक विशाल घंटा स्थापित कर धार्मिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाने वाला महान जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव बिहार प्रदेश में व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने के साथ-साथ नारी शक्ति को संगठन से जोड़ने का कार्य भी सक्रियता से कर रहे हैं।

प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार करना है। बिहार प्रदेश में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और युवाओं, व्यापारियों एवं मातृशक्ति को जोड़कर सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रवीण कुमार उर्फ बबलू यादव सदैव धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बाबा भोलेनाथ मंदिर में घंटा स्थापना को श्रद्धालुओं ने धर्म एवं आस्था के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संकल्प लिया है कि पूरे बिहार प्रदेश में सनातन धर्म, सामाजिक समरसता, नारी सम्मान एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Tags