सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी टॉपर
Shakti Dubey of Prayagraj got first place in Civil Services Examination 2024
Wed, 23 Apr 2025

upsc result : संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे को पहला स्थान मिला है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल, तीसरा स्थान डोंगरे अर्चित पराग को मिला है। दिल्ली के आकाश गर्ग ने पांचवीं रैंक हासिल की।
शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमेस्ट्री में स्नातक की पढ़ाई की है। राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय से उन्होंने परीक्षा दी और कामयाबी हासिल की। संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को परिणाम जारी किए। आयोग के अनुसार, 2845 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिएबुलाया गया था |
इसमें से 1009 प्रतिभागियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए चुना गया। परीक्षा पास करने वालों में 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं। शीर्ष पांच में तीन महिलाएं, दो पुरुष हैं। सामान्य श्रेणी के 335, ईडब्ल्यूएस से 109, पिछड़ा वर्ग से 318, अनुसूचित जाति से 160, अनुसूचित जनजाति से 87 को कामयाबी मिली है।
Hard work, dedication, patience, discipline, success.pic.twitter.com/GIxFV6PdSK
— Shakti Dubey (@ShaktiDubey01) April 22, 2025