प्रेस आमंत्रण: गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति द्वारा 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन

Press Invitation: Grand 'Holi Milan Samaroh' (Holi Gathering) Organized by the Gomti Nagar Vivek Khand 3 & 4 Jan Kalyan Samiti
 
प्रेस आमंत्रण: गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति द्वारा 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन

सेवा में, सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, दैनिक समाचार पत्र/न्यूज चैनल, लखनऊ।

विषय: 'गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति' द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के कवरेज हेतु आमंत्रण।

महोदय,

सादर अवगत कराना है कि 'गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति' द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी सौहार्द और उल्लास के प्रतीक 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस समारोह में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ-साथ कई गणमान्य विभूतियां सम्मिलित होंगी। फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह मिलन इस आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम के समाचार संकलन (News Coverage) हेतु अपने संस्थान के संवाददाता/छायाकार/वीडियो जर्नलिस्ट को निर्धारित समय और स्थान पर भेजने का कष्ट करें। आपकी उपस्थिति हमारे उत्साहवर्धन हेतु प्रार्थनीय है।

कार्यक्रम का विवरण:

  • आयोजन: होली मिलन समारोह (2026)

  • आयोजक: गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति, लखनऊ

  • दिनांक: 28 मार्च 2026 (शनिवार)

  • समय: रात्रि 7.00 बजे (कवरेज हेतु समय)

  • स्थान: अभिषेक मेमोरियल पार्क, विवेक खण्ड 4, गोमतीनगर, लखनऊ।

सहयोग हेतु अग्रिम धन्यवाद।

भवदीय,

(रूप कुमार शर्मा) सचिव गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति, लखनऊ मोबाइल: 9415001064, 8299605742

Tags