भारत के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Prime Minister Narendra Modi is a symbol of India's pride, honour and self-respect
 
Prime Minister Narendra Modi is a symbol of India's pride, honour and self-respect

(जगदीश देवड़ा – विभूति फीचर्स)

भारत आज नवनिर्माण की राह पर है और यह सौभाग्य हमें इसलिए मिला है क्योंकि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे दूरदृष्टा और सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं। उन्होंने न केवल देश के स्वाभिमान को जगाया है, बल्कि हर नागरिक में आत्मविश्वास का संचार भी किया है।

 

 kl;k

माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और दीर्घायु होने की मंगलकामनाएँ। इस अवसर पर वे मध्यप्रदेश को “पीएम मित्र पार्क परियोजना” का अमूल्य उपहार देने आए हैं, जो प्रदेश के कपास किसानों के जीवन को समृद्धि की नई दिशा देगा और औद्योगिक विकास के नए द्वार खोलेगा।

राष्ट्र के लिए वरदान साबित हुए मोदी जी

प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत निराशा के दौर से गुजर रहा था। भ्रष्टाचार, गिरती अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर कमजोर पहचान ने देश की तस्वीर धुंधली कर दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मोदी जी ने विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

युगदृष्टा और प्रेरणास्रोत

श्री मोदी जी का जीवन असाधारण प्रेरणा का स्रोत है। साधारण परिवार में जन्म लेकर वे राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना को अपना आदर्श मानते हुए आगे बढ़े। उनकी कार्यशैली और दूरदृष्टि ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। जी-20 की अध्यक्षता, अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ, सीमा सुरक्षा की सुदृढ़ता और गरीब कल्याण की योजनाएँ उनके नेतृत्व की मिसाल हैं।

जनता के जीवन में बदलाव

मोदी सरकार की योजनाओं ने करोड़ों भारतीयों का जीवन बदला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने गरीबों और किसानों को सशक्त किया है। सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी गाँव-गाँव तक पहुँचाना उनके संकल्प और कठोर परिश्रम का परिणाम है।

वैश्विक मंच पर लोकप्रियता

एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी को 75% ‘अप्रूवल रेटिंग’ मिली, जिससे वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने। उनकी मजबूत नीतियाँ, निर्णय लेने की क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण ने भारत को एक सम्मानित स्थान दिलाया है। ऑपरेशन सिंदूर और जीएसटी सुधारों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। बुनियादी शिक्षा सुधार से लेकर स्नातक स्तर पर अंतःविषय कार्यक्रम और शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण—ये सब भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता अभियानों से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी जी केवल राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए एक संकल्प और नवाचार के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि ईमानदारी, निष्ठा और परिश्रम से असंभव भी संभव हो सकता है। मध्यप्रदेश की जनता की ओर से एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और उनके सशक्त नेतृत्व को नमन।

(लेखक मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं।)

Tags