प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजवीर सिंह की बिटिया की शादी पर भेजा बधाई संदेश; परिवार ने जताया आभार

राजवीर सिंह जी और उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा किसी नागरिक के पारिवारिक मांगलिक कार्य पर व्यक्तिगत संदेश भेजना भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजवीर सिंह की बिटिया की शादी पर भेजा बधाई संदेश; परिवार ने जताया आभार
नोएडा, 6 मार्च 2026: शिरोमणि संत श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवीर सिंह और उनके परिवार के लिए आज का दिन अविस्मरणीय बन गया। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजवीर सिंह की सुपुत्री गोल्डी और चिरंजीव डॉ. निपुण कुमार केम के विवाह के अवसर पर अपना मंगलकारी शुभकामना संदेश भेजा है।

प्रधानमंत्री ने पत्र के जरिए दिया आशीर्वाद

4 फरवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुए इस विवाह समारोह का निमंत्रण पाकर प्रधानमंत्री ने न केवल प्रसन्नता व्यक्त की, बल्कि नव दंपति को उनके भावी जीवन के लिए प्रेरणादायी संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा शुभ लग्न की यह बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्तों में स्नेह रहे और बेहतर तालमेल के साथ जीवन आगे बढ़े। समय के साथ यह संबंध और अधिक गहरा व मजबूत हो।"प्रधानमंत्री ने नव दंपति को दीर्घ, सुखद और सौभाग्यपूर्ण जीवन के लिए अपना आशीर्वाद और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

uiopi

राजवीर सिंह ने जताया हृदय से आभार

प्रधानमंत्री के इस अपनत्व भरे संदेश से अभिभूत होकर राजवीर सिंह ने कहा आज मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद गौरव का दिन है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने मेरी बिटिया के विवाह समारोह का निमंत्रण स्वीकार किया और नव दंपति को पत्र के माध्यम से आशीर्वाद दिया। इस खास अवसर पर हमें गौरवान्वित करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ।"

भावुक हुआ परिवार

राजवीर सिंह ने साझा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए धन्यवाद प्रकट करना और वर-वधु को जीवन के नव शुभारंभ की बधाई देना उनके परिवार के लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भी लोग राजवीर सिंह को इस विशेष उपलब्धि और बिटिया की शादी की निरंतर बधाई दे रहे हैं।

Tags