बालामऊ के कुकुही में पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Priyanka Gandhi's birthday was celebrated with pomp under the leadership of former candidate Surendra Kumar at Kukuhi in Balamau
 
लामऊ के कुकुही में पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

हरदोई (कछौना)।  बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के कुकुही गांव में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्टी के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उनके आवास पर किया गया।

इस अवसर पर केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया तथा गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

 mnkl;

इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। वे गांधी-नेहरू परिवार की प्रमुख नेता हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती तथा राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पुत्री हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव हैं और वायनाड से सांसद भी हैं। उनका जन्मदिन पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

 

सुरेन्द्र कुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संगठन को मजबूती देने में उनका योगदान रहा है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में प्रियंका गांधी को असम विधानसभा चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे उनकी संगठनात्मक सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना आने वाले राजनीतिक दौर के लिए एक अहम संकेत माना जा रहा है।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मोमीन सिद्दीकी, गुड्डू कश्यप, रामलोटन रावत, शेषराम, नरेंद्र वर्मा, बख्तियार अली, देवेंद्र कुमार गौतम, विजय कुरील, शाहिद अली, विजय शुक्ला, संतोष दिवाकर, राकेश वर्मा, आदित्य मौर्या, अमित पाल, नरेंद्र कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags