प्रियंका त्रिपाठी ने दिल्ली में RSS के वरिष्ठ विचारक संजय जोशी से की मुलाकात
इस दौरान दोनों के बीच वैदिक राष्ट्र की अवधारणा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार और युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। संजय जोशी, जो लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में संगठन महामंत्री पद पर रहे हैं, वर्तमान में वैचारिक मार्गदर्शन व संगठन परामर्श का कार्य कर रहे हैं और संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शकों में शामिल हैं।
प्रियंका त्रिपाठी ने इस भेंट के दौरान राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के प्रमुख उद्देश्यों की जानकारी साझा की, जिनमें —
-
देश को वैदिक सनातन राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना
-
महिला सशक्तिकरण
-
गौ सेवा हेतु गौशालाओं की स्थापना
-
प्रत्येक नगर में गुरुकुल व संस्कार शाला निर्माण
जैसे मुख्य लक्ष्य शामिल हैं।
संजय जोशी ने युवा वर्ग में संगठनात्मक चेतना, संस्कार, सेवा भाव और समर्पण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि —संगठन का विस्तार तभी सार्थक है जब उसमें सेवा और मूल्य आधारित कार्य संस्कृति साथ चलती हो।” भेंट के अंत में प्रियंका त्रिपाठी ने आगामी गतिविधियों और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
