गन्ना किसानों की खुशहाली से ही क्षेत्र की समृद्धि : दद्दन मिश्रा

इस अवसर पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। चीनी मिल और गन्ना किसानों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग ही क्षेत्र की आर्थिक मजबूती का आधार है। किसानों की खुशहाली से ही क्षेत्र में समृद्धि आएगी।
सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि गन्ना किसानों की मेहनत और योगदान से ही चीनी मिलों का संचालन संभव हो पाता है। इसलिए किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान, सुचारु तौल व्यवस्था और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सत्र किसानों, मिल श्रमिकों और चीनी मिल परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि एवं उन्नति लेकर आए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा नेता श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, गन्ना समिति के चेयरमैन रन्नु सिंह, डीपी सिंह, चीनी मिल के आशीष सिंह, विजय तिवारी, उमाशंकर तिवारी, पिंटू मिश्रा और अमन चौहान सहित गन्ना समिति के निदेशक, क्षेत्र के किसान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नए पेराई सत्र की सफलता की कामना करते हुए किसानों और चीनी मिल प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
