Proud Centurion सिद्धि जैन: NDA इतिहास में पहली महिला President’s Bronze Medal विजेता
NDA की 149वीं पासिंग आउट परेड भारत के सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ गई, जब Proud Centurion सिद्धि जैन ने पहली महिला कैडेट के रूप में President’s Bronze Medal जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि जहां सिद्धि की दृढ़ता, समर्पण और साहस की मिसाल है, वहीं यह सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी के उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और भारत के प्रसिद्ध Defence Exam Mentor श्री शिशिर दीक्षित के मार्गदर्शन की उत्कृष्टता भी सिद्ध करती है।
सिद्धि जैन की यात्रा संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक उदाहरण है। पहले प्रयास में Screen Out होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। शिशिर दीक्षित सर के व्यक्तिगत मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तैयारी को नए आयाम दिए और दूसरे प्रयास में NDA परीक्षा उत्तीर्ण कर तीन वर्षों की कठिन ट्रेनिंग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बदायूं जिले के उजानी कस्बे से आने वाली सिद्धि ने यह साबित किया कि सच्ची निष्ठा और स्पष्ट लक्ष्य किसी भी बाधा को पार करने की क्षमता रखते हैं।
Best All-Round Air Cadet का सम्मान भी किया हासिल
NDA 149वीं POP में सिद्धि ने न सिर्फ Bronze Medal जीता, बल्कि Best All-Round Air Cadet का खिताब भी अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनकी बेहतरीन शैक्षणिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, फील्ड परफॉर्मेंस और उच्च सेवा भावना को दर्शाती है।
NIT में एडमिशन मिलने के बावजूद सिद्धि ने सुरक्षित करियर विकल्प छोड़कर भारतीय वायुसेना में सेवा का सपना चुना। अब वे Air Force Academy (AFA), Dundigal में अंतिम प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान करेंगी, जिसके बाद उन्हें भारतीय वायुसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन मिलेगा।
माता-पिता का गर्व और सदैव प्रेरित करने वाला उदाहरण
सिद्धि के माता-पिता—जो स्वयं शिक्षक हैं—अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं।
-
पिता निखिल कुमार जैन के अनुसार, “सिद्धि ने इतिहास रचा है, यह नाम हमेशा NDA के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।”
-
माता त्रुप्ति जैन का कहना है, “सिद्धि उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो वर्दी पहनकर देशसेवा का सपना देखती हैं।”
सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी: चयन की परंपरा को नई ऊँचाइयाँ
सिद्धि की असाधारण सफलता ने सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी की उत्कृष्टता को और प्रखर किया है। श्री शिशिर दीक्षित के SSB Mentorship Model, Personality Profiling और Defence-ओरिएंटेड ट्रेनिंग ने सिद्धि सहित हजारों युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर दिया है।
वर्ष 2025 – उपलब्धियों का स्वर्णिम अध्याय
-
170+ Final Selections
-
भारत में Highest Selection Rate
-
NDA Merit List में Top 5 और Top 10 में कई स्थान
-
AIR 1, AIR 2 और AIR 3 सहित अनेक शीर्ष रैंक
इन आंकड़ों ने सेंचूरियन को NDA Written और SSB Training के क्षेत्र में देश का अग्रणी संस्थान सिद्ध कर दिया है।
Proud Centurions की चमकती सूची
NDA 149वीं POP में सिद्धि के साथ-साथ कई अन्य सेंचूरियन कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया:
-
खुशी कुमारी एवं भूमिका – POP की बेहतरीन कॉमेंट्री टीम
-
सर्जेंट सानिया मिर्ज़ा और कैडेट जूही दागे – केन पायलट के रूप में उत्कृष्ट भूमिका
-
सी.पी. यादव – RIMC एवं सेंचूरियन के गौरवशाली प्रतिनिधि, किलो स्क्वाड्रन से फ्लाइट का नेतृत्व
-
श्रुतिका मिश्रा – सर्वश्रेष्ठ शूटर
-
अर्पित राज – B.Tech स्ट्रीम में सर्वश्रेष्ठ
इसके अतिरिक्त अनेक अन्य कैडेट्स—गौरव सिंह भिसेन, प्रवीन विश्नोई, शक्ति सिंह, निशित, विघ्नेश आदि—ने भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज कीं।
संस्थान का संदेश
NDA पासिंग आउट परेड में उपस्थित सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी के चेयरमैन श्री शिशिर दीक्षित ने सभी कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी Proud Centurions अपनी दृढ़ता, अनुशासन और परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण से नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।
