सीएम युवा उद्यमी अभियान में लाभार्थियों को तेजी से ऋण उपलब्ध कराएं : प्रभारी मंत्री राकेश सचान

Under the Chief Minister's Youth Entrepreneur Campaign, loans should be made available to the beneficiaries expeditiously - Minister in charge Rakesh Sachan
 
सीएम युवा उद्यमी अभियान में लाभार्थियों को तेजी से ऋण उपलब्ध कराएं  : प्रभारी मंत्री राकेश सचान
बलरामपुर।
जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री श्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र तथा जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन, गोवंश संरक्षण एवं टीकाकरण अभियान, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान तथा युवा स्वरोजगार योजना जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि कोई पात्र लाभार्थी वंचित न रह जाए।

hu89u8

गोवंश संरक्षण केंद्रों में पर्याप्त हरे चारे एवं भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि सड़कों पर छुट्टा जानवर नहीं दिखने चाहिए, यह जिम्मेदारी सभी संबंधित अधिकारियों की है। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी अभियान के तहत लाभार्थियों को ऋण वितरण की गति तेज करने पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने कहा  बैंक सरकार की महत्वाकांक्षी स्वरोजगार योजनाओं को गंभीरता से लें। छोटी-मोटी त्रुटियों के कारण ऋण आवेदन अस्वीकार न करें, बल्कि कमियों को दूर कराते हुए पात्रों को ऋण प्रदान करें।”

उन्होंने सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने और औद्योगिक विकास को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रत्येक जिले में 100 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाने की दिशा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, एडीएम ज्योति राय, एएसपी विशाल पांडे सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

jiopij

एकता पदयात्रा में प्रभारी मंत्री हुए शामिल

इससे पूर्व प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य एकता पदयात्रा में भाग लिया। यह पदयात्रा विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में बहादुरापुर (सिरसिया) पंचायत भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई भगवती आदर्श विद्यालय, धर्मपुर मैदान में संपन्न हुई।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं, किसानों और महिलाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।

ji0o8

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा —सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को डबल इंजन की सरकार जन-जन तक पहुंचा रही है। सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया, जिसकी एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी मेला’ जैसे अभियानों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

iopi0

इस अवसर पर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरदार पटेल ने बिना युद्ध किए हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतों को भारत में शामिल किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया जाना, उनके अधूरे कार्य को पूर्ण करने जैसा कदम है।जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

9ui089

इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, जिला संयोजक वरुण सिंह मोनू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय, संदीप उपाध्याय, रामकृपाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Tags