खिचड़ी सह भोज में उमड़ा जनसमर्थन, संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन

The community meal saw overwhelming public support, an impressive display of organizational unity.
 
खिचड़ी सह भोज में उमड़ा जनसमर्थन, संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन

बलरामपुर।

बलरामपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल की ओर से बलरामपुर नगर अंतर्गत ग्राम छोटे धुसाह स्थित आवास पर आयोजित खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। संगठन, समाज और जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत योगी मिथलेश नाथ जी महाराज, लौकिया के महंत महेन्द्र दास, सदर विधायक पलटू राम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह, विभाग कार्यवाह सौम्य अग्रवाल, जिला प्रचारक जितेन्द्र जी, भाजपा उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, डी.पी. सिंह बैस, डॉ. हुकुम सिंह, प्राचार्य डॉ. जे. पी. पाण्डेय, डॉ. एम. पी. तिवारी, राजीव रंजन, अवधेश तिवारी ‘तरुण’ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संगठन के बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ए.-2, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल व जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खिचड़ी सह भोज के माध्यम से संगठनात्मक संवाद, आपसी आत्मीयता और कार्यकर्ताओं के सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजन ने संगठन की जमीनी मजबूती और आपसी समन्वय को मजबूती प्रदान की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर नव पात्र मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने में प्रतिदिन सक्रिय भूमिका निभाएं तथा संबंधित बी.एल.ओ. के साथ समन्वय स्थापित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएं। कार्यक्रम के समापन पर विधायक श्री शुक्ल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, अनुशासन और सेवा भाव को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Tags