प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा स्व. राम नाथ कुशवाहा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

Print and Electronic Journalists Association organized a tribute and poetry symposium on the seventh death anniversary of late Ram Nath Kushwaha.
 
[[

लखनऊ। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन तथा कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्व. राम नाथ कुशवाहा—राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र कुशवाहा के पिता—की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं काव्य गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अजय प्रसून ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सुनील त्रिपाठी (प्रदेश अध्यक्ष, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन) और विमल कुमार शाक्य (प्रदेश अध्यक्ष, कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं स्व. राम नाथ कुशवाहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कविता निगम ने वाणी-वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बनाया।समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और अधिवक्ताओं—जिनमें जी.पी. दीक्षित, बी.आर. सिंह, मुरारी लाल कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, सुषमा देवी, कविता निगम, हरिनाम अवस्थी, गिरीश बाजपेई, अबरार अहमद, रीना जायसवाल, रानू पांडेय, केदारनाथ सैनी एवं संतोष सिंह—ने स्वर्गीय राम नाथ कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

ghk

काव्य गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार राम राज भारती (पूर्व पीआरओ, डीजीपी कार्यालय, उत्तर प्रदेश) ने किया।इस अवसर पर डॉ. अजय प्रसून, राम राज भारती, गिरीश कुमार कुशवाहा, जी.पी. दीक्षित, राजेश त्रिपाठी, मुरारी लाल, कविता निगम, विमल कुमार शाक्य, सुषमा देवी, बी.आर. सिंह, सुबोध श्रीवास्तव और प्रवीण कुमार ‘आवारा’ ने अपनी रचनाओं व वक्तव्यों से स्व. राम नाथ कुशवाहा के सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला।अंत में विमल कुमार शाक्य ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पेजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार कुशवाहा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags