विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति ने वसंत पार्क में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
लखनऊ, 15 अगस्त 2026। विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति की ओर से वसंत पार्क में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित क्षेत्रवासियों और समिति के सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर डॉ. भरत राज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात-अज्ञात वीर सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराने का दिन भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्रहित और सामाजिक एकता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान राकेश जैतेली, अरविन्द त्रिवेदी, डॉ. आर.पी. शर्मा, धनंजय मोंघे, प्रवीण मिश्रा और मनोज शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वसंत पार्क का वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा। क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
समिति के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी रहे मौजूद
कार्यक्रम में खण्ड प्रभारी राकेश जैतली, उपाध्यक्ष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष विजय चोपड़ा, सचिव एवं अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रचार सचिव मनोज शर्मा, आनंद प्रकाश, प्रवीण मिश्रा, डॉ. आर.पी. शर्मा, हरी सिंह, राकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, प्रतिभा शाही, सुनील निगम, के.एन. पाण्डेय, विकास मिश्र, सेवानिवृत्त आईएएस उमेश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, एस.बी.एल. मेहरोत्रा, भगवान यादव, मनोज पाण्डेय, अरविन्द पंत, राज कमल, अतुल पंत और अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर समिति की ओर से क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समिति ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

