राधिका मर्चेंट की कलाई पर सजी करोड़ों की घड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
Radhika Merchant sports a watch worth crores on her wrist; the price will leave you amazed.
Tue, 8 Sep 2026
मुंबई में मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित समारोह में राधिका मर्चेंट अपने खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। हालांकि इस दौरान उनके लुक से ज्यादा चर्चा उनकी कलाई पर सजी एक खास घड़ी की हुई।
राधिका मर्चेंट ने इस खास अवसर पर Patek Philippe Twenty~4 Haute Joaillerie घड़ी पहनी थी। यह लग्जरी टाइमपीस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहद महंगी कीमत के लिए भी जानी जाती है।
राधिका मर्चेंट ने इस खास अवसर पर Patek Philippe Twenty~4 Haute Joaillerie घड़ी पहनी थी। यह लग्जरी टाइमपीस अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहद महंगी कीमत के लिए भी जानी जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से तैयार इस घड़ी में 1,700 से ज्यादा हीरे जड़े हुए हैं। इसके अलावा इसमें करीब 300 पन्नों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद खास और शानदार बनाता है।
करीब 1.51 करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत
इस लग्जरी घड़ी की रिटेल कीमत करीब 1.51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यानी राधिका मर्चेंट के इस एक्सेसरी की कीमत ही कई लोगों के आलीशान घर या लग्जरी कार से भी ज्यादा हो सकती है।
राधिका मर्चेंट देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू हैं। वह अक्सर अपने फैशन सेंस और लग्जरी कलेक्शन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस समारोह में भी उनकी करोड़ों की घड़ी ने उनके पूरे लुक में खास आकर्षण जोड़ दिया।
