श्रीमती रागिनी अवस्थी बनीं अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
लखनऊ डेस्क, आर.एल. पाण्डेय। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की राष्ट्रीय बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और महिला मोर्चे के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवा एवं संगठन के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती रागिनी अवस्थी को अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे सहित प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने रागिनी अवस्थी को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को देशभर में मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त होने के बाद रागिनी अवस्थी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे तथा समस्त पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि महिला मोर्चा को घर-घर तक पहुंचाकर सर्वजन समाज की माताओं-बहनों को उनके अधिकार और सम्मान के लिए जागरूक किया जाए। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उनके हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।”
बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने रागिनी अवस्थी के नेतृत्व में महिला मोर्चे के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
