प्रत्यक्ष कर विषयक शोध पर राहुल गुप्ता को मिली पीएचडी उपाधि
Rahul Gupta was awarded a PhD for his research on direct taxes.
Tue, 2 Dec 2025
लखनऊ। भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष करों की भूमिका और उनके प्रभाव पर किए गए महत्वपूर्ण शोधकार्य के लिए राहुल गुप्ता को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। सत्य साईं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर गजराज सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किए गए इस शोध में भारत में लागू प्रत्यक्ष करों, उनसे संबंधित नियमों तथा अर्थव्यवस्था पर इनके व्यापक प्रभावों का विश्लेषणात्मक अध्ययन शामिल है।
राहुल गुप्ता ने बताया कि उनका यह शोध आर्थिक विषयों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और अर्थव्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उनका मानना है कि प्रत्यक्ष कर व्यवस्था को समझने और इसके माध्यम से देश की आर्थिक संरचना में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करने में यह शोध महत्वपूर्ण दिशा प्रदान करेगा।
