"गोयल कैम्पस में सजी कृष्ण जन्माष्टमी की इंद्रधनुषी झांकी"
"Rainbow tableau of Krishna Janmashtami decorated in Goyal Campus"
Wed, 13 Aug 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय).कृष्णजन्माष्टमी के आगमन के शुभ अवसर पर आज १३ अगस्त २०२५ को सुबह १० बजे से ११ बजे तक सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैम्पस के सृजन हाल में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे हर्षोल्लास की साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का आरंभ कृष्ण राधा की वेशभूषा में सुसज्जित छात्रों के साथ प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक , उपप्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया।
प्री प्राइमरी और नर्सरी के छात्रों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा १ के छात्रों द्वारा जन्माष्टमी मनाए जाने के कारण पर प्रकाश डाला गया और मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कक्षा २ के विद्यार्थियों द्वारा कृष्ण,राधा,यशोदा की भूमिका को मंच पर दिखाया।रंग बिरंगे परिधानों के कारण पूरा मंच इंद्रधनुषी आभा से युक्त दिख रहा था।
इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और सभी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित माता पिता और शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए प्रधानाचार्या डॉ.श्रीमती रीना पाठक ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
