निष्पक्ष चुनाव पर उठते प्रश्नचिन्ह

Question marks arise on fair elections
 
निष्पक्ष चुनाव पर उठते प्रश्नचिन्ह
(डॉ. सुधाकर आशावादी – विनायक फीचर्स)
भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया अत्यंत सुदृढ़ और पारदर्शी है। चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी यह भलीभांति जानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से मतदान प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बावजूद विपक्ष समय-समय पर इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करता है।

Snwnw

विपक्ष का यह रवैया अब किसी से छिपा नहीं है। जनता भी समझ चुकी है कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए झूठी अफवाहें गढ़ी जा रही हैं। खासकर वे दल, जिनका अस्तित्व वंशवादी राजनीति पर टिका है, सत्ता से बाहर होने की पीड़ा को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि वे सड़क से संसद तक असंतोष का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

हाल ही में बिहार में कांग्रेस द्वारा निकाली गई यात्रा को भी इसी दृष्टि से देखा जा सकता है। यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए अपनाए गए तरीकों ने इसके आयोजकों की सच्चाई उजागर कर दी। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने वाली कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार के सवालों में घिरी हुई नज़र आई। यह भी साफ हो गया कि लंबे समय तक सत्ता का आनंद लेने वाले परिवार सत्ता से दूर रहकर अस्थिरता और बेचैनी का अनुभव कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान अपशब्दों का प्रयोग, संवैधानिक संस्थाओं और प्रधानमंत्री पर आधारहीन टिप्पणियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि सत्ता से वंचित होने पर वंशवादी राजनीति किस हद तक असंयमित हो सकती है। कांग्रेस इस यात्रा की भीड़ को सफलता का प्रमाण मानकर चाहे स्वयं की पीठ थपथपा ले, परंतु वास्तविकता यह है कि इसका प्रभाव न तो बिहार की राजनीति पर पड़ेगा और न ही देश के मतदाताओं पर।
अंततः यह यात्रा कांग्रेस नेतृत्व की सोच, परिपक्वता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उनकी समझ पर ही सवाल खड़े करती है।

Tags