भाजपा की जीत पर लखनऊ कार्यालय में जश्न, डायरेक्टर राकेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ: राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के लखनऊ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में मिली जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के डायरेक्टर राकेश का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने किया। इस मौके पर विशाल कुमार (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजेश कुमार (एडिटर डायरेक्ट), आराधना गुप्ता (एडिटर), स्वामी नित्यानंद पुरी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुशासन समिति), सस्मिता पांडा, कृष्णा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा और नगालैंड सहित विभिन्न राज्यों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इसी क्रम में डायरेक्टर राकेश का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय, प्रदेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता के विश्वास, विकास और राष्ट्रहित की नीतियों की जीत है तथा संगठन आगे भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
