द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने नीरज सिंह को बांधी राखी

Raksha Bandhan celebrated with great enthusiasm at The Group of Colleges; female students tied Rakhis to Neeraj Singh.
 
joipoi

लखनऊ। द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास, आत्मीयता और भारतीय संस्कारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। कार्यक्रम में देव ग्रुप के चेयरमैन श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह ने श्री नीरज सिंह को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

hop

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिनहट एवं डीपीएस एकेडमी, इटौंजा की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्री नीरज सिंह को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।

huh

राखी बंधवाने के बाद श्री नीरज सिंह ने सभी छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने छात्राओं के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के महत्व को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा बताया।

ii

कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास, सम्मान और संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बना रहा।द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिवार ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

uuo

Tags