गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के वार्षिकोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रण
महासमिति विगत 32 वर्षों से अपनी 107 उपखंड समितियों के माध्यम से अवस्थापना, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जलवायु संरक्षण सहित अनेक जनहितकारी कार्यों को निस्वार्थ भाव से तन–मन–धन के सहयोग से निरंतर कर रही है।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
बैठक में पूर्व एजेंडा की पुष्टि के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से—
-
सक्षम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीनों का वितरण
-
विशिष्ट विभूतियों का सम्मान, मंच संचालन एवं मंच व्यवस्था
-
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
-
वार्षिकोत्सव स्मारिका का प्रकाशन
-
महासमिति की बैठकों का आयोजन सचिव संजय निगम द्वारा
-
अन्य समितियों की कार्यवाही संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला द्वारा
-
महिलाओं को सैनिटरी पैड का वितरण
-
कोषाध्यक्ष द्वारा आय–व्यय विवरण प्रस्तुत करना
-
सभी उपखंड समितियों के चुनाव जून 2026 तक संपन्न कराना
-
वार्षिकोत्सव में प्रत्येक उपखंड समिति से न्यूनतम 100 सदस्यों की सहभागिता
रक्षा मंत्री को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद
बैठक में गोमती नगर क्षेत्र में ओपन जिम, सोलर लाइट, सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ऊपरगामी सेतु/अंडरपास निर्माण, वीज़ा सेंटर तथा नई एयर स्ट्रिप के विकास में सहयोग के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव संजय निगम, के.के. मौर्य, सी.जी. नायर, कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे, संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला, महिला प्रभारी नीलम सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, सांस्कृतिक सचिव आर.डी. मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं सभी उपखंड समितियों की महिला प्रभारी उपस्थित रहीं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
बैठक के दौरान खंड समितियों के नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों को महासमिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह ने सभी सदस्यों से महासमिति के हित में सक्रिय भूमिका निभाने और वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

