गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को किया सम्मानित

The Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti honored Defense Minister Rajnath Singh.
 
The Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti honored Defense Minister Rajnath Singh.

लखनऊ। Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti द्वारा भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री Rajnath Singh को लखनऊ में निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महासमिति के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महासमिति की स्मारिका का भी विमोचन किया।

सम्मान समारोह में महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव सी.जी. नायर, संजय निगम, कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे, संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला, सांस्कृतिक मंत्री आर.डी. मौर्य, कार्यालय प्रभारी रवि तोमर तथा महिला प्रभारी नंदिनी सहित महासमिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महासमिति द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि समिति भविष्य में भी समाज और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Tags