लखनऊ के पारंपरिक व्यंजनों का रक्षा मंत्री ने लिया स्वाद, मक्खन मलाई और मलाई गिलौरी की सराहना
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। Rajnath Singh, केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद, अपने लखनऊ प्रवास के दौरान जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के विवेक खंड-3, गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ के पारंपरिक और विविधतापूर्ण व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी सराहना की।
राजधानी की समृद्ध खान-पान संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौक और राजा बाजार की प्रसिद्ध दुकानों में तैयार किए गए गाय के दूध से बने लखनऊ के मशहूर मक्खन मलाई, दूध की बर्फी, मट्ठा, मलाई गिलौरी और चाट का आनंद लिया गया। रक्षा मंत्री के साथ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भी इन पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद अनुराग मिश्रा और राजीव दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के आवास पर रक्षा मंत्री का स्वागत गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव संजय निगम, सी.जी. नायर, संगठन सचिव अभिनव शुक्ला तथा परमहंस जनकल्याण समिति के कोषाध्यक्ष आर.डी. चौबे ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही Lucknow को उसकी सांस्कृतिक समृद्धि, खान-पान की परंपराओं और रचनात्मक क्षमता के आधार पर UNESCO द्वारा ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में चुना गया है, जो शहर की समृद्ध खाद्य परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाता है।
