राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज़, ए.आर. रहमान के संगीत ने बढ़ाया उत्साह
मुंबई : राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी से पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने का इंतज़ार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। राम चरण ने कुछ दिन पहले पोस्टर और टीज़र शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया था, जिसके बाद अब फाइनली ये गाना सामने आ गया है।
‘चिकिरी चिकिरी’ अपने अनोखे शब्द, आकर्षक विज़ुअल्स और कैची बीट्स की वजह से पहले ही रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। ए.आर. रहमान के संगीत ने इस ट्रैक में खास जादू घोल दिया है। गाने में दिखाया गया राम चरण का स्टाइल, उनका लुक और सिग्नेचर हुक स्टेप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मोहित चौहान की दिलकश आवाज़ ने इसे और शानदार बना दिया है, जिससे यह इस साल के टॉप फुट-टैपिंग नंबरों में शामिल होने की क्षमता रखता है।
टीज़र में दिखाई दिया राम चरण का सिग्नेचर बैटिंग शॉट इस गाने में भी नज़र आता है, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ाया। फिल्म का निर्देशन उप्पेना फेम बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। पेड्डी को एक रस्टिक इमोशनल ड्रामा बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह राम चरण के करियर की सबसे इंटेंस भूमिकाओं में से एक साबित हो सकती है। राम चरण के साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी प्रमुख किरदार निभाते नज़र आएंगे। वेंकटा सतीश किलारू द्वारा निर्मित पेड्डी 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
